गाजीपुर । मरदह थाना क्षेत्र के बरही गांव में आज संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती ग्रामीणों द्वारा अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई । इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मरदह थाना इंस्पेक्टर तरावती यादव व डॉ. अनिल चौहान (चेयरमैन) एसपीएस इंग्लिश स्कूल महेंगवा व पिपनार मरदह गाजीपुर और विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान शशिधर यादव सहित (भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी) हरिनारायण यादव ने शिरकत की । इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा माल्यार्पण और केक काटकर मनाया गया । इस कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करने के साथ हुई । वहीं मरदह इंस्पेक्टर तरावती यादव और ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया , जिसके बाद उपस्थित ग्रामीणों के साथ मिलकर केक काटा गया । जबकि ग्रामीणो द्वारा जय भीम के नारों से पूरा परिसर को गूंजायमान कर दिया । इस दौरान मरदह इंस्पेक्टर तरावती ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं , जितने आजादी के समय थे । उन्होंने उनके द्वारा दिखाए गए , समानता और शिक्षा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया । जबकि डॉ. अनिल चौहान (चेयरमैन) एसपीएस इंग्लिश स्कूल महेगवा व पिपनार मरदह गाजीपुर ने भी ग्रामीणों को बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने और समाज में एकजुटता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया । इस कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण , युवा और बच्चों सहित महिलाएं उपस्थित रही , जिन्होंने बाबा साहब के संघर्षों को याद किया और मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525

