फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सराय आनादेव में प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह के निर्देशन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार, शुक्ला, विनोद कुमार एवं अनुज कुमार के संयोजन में संपन्न हुआ।प्रार्थना सभा की शुरुआत ईश वंदना एवं राष्ट्रगान से हुई, जिसके उपरांत विद्यार्थियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विभिन्न संचारी रोगों से बचाव एवं नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष जोर देते हुए छात्रों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करते हुए पीटी कराई गई। प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह ने बताया कि ईश वंदना से मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है और व्यक्ति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जबकि पीटी से शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है और कार्यक्षमता बेहतर होती है।उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन समय से विद्यालय की प्रार्थना सभा में उपस्थित रहें और पीटी में उत्साहपूर्वक भाग लें, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके और वे पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049
