- गाजीपुर के बरही गांव में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
- माल्यार्पण और केक काटकर बाबा साहब को दी गई श्रद्धांजलि
- मरदह इंस्पेक्टर तरावती यादव रहीं मुख्य अतिथि
- ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी
- “जय भीम” के नारों से गूंजा पूरा गांव
- बाबा साहब के विचारों पर चलने का दिया गया संदेश
यूपी गाजीपुर - मरदह थाना क्षेत्र के बरही गांव में आज संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती ग्रामीणों द्वारा अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई । इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मरदह थाना इंस्पेक्टर तरावती यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान शशिधर यादव सहित (भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी) हरिनारायण यादव ने शिरकत की । इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा माल्यार्पण और केक काटकर मनाया गया । इस कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करने के साथ हुई । वहीं मरदह इंस्पेक्टर तरावती यादव और ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया , जिसके बाद उपस्थित ग्रामीणों के साथ मिलकर केक काटा गया । जबकि ग्रामीणो द्वारा जय भीम के नारों से पूरा परिसर को गूंजायमान कर दिया । इस दौरान मरदह इंस्पेक्टर तरावती ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं , जितने आजादी के समय थे । उन्होंने उनके द्वारा दिखाए गए , समानता और शिक्षा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया । जबकि ग्राम प्रधान शशिधर यादव ने भी ग्रामीणों को बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने और समाज में एकजुटता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया । इस कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण , युवा और बच्चों सहित महिलाएं उपस्थित रही , जिन्होंने बाबा साहब के संघर्षों को याद किया और मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
20260415090421897767464.mp4
20260415090521294431757.mp4
20260415090526388265561.mp4




20260415090811681848144.mp4