EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डुढूवा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर प्रतिभा खोज परीक्षा का भव्य आयोजन
Link
  • 151166686 - LAIK AFTAB 54 65
    15 Apr 2026 08:50 AM



 

  • वाराणसी के डुढूवा गांव में अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन
  • 15 गांवों के 300–400 छात्रों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
  • मेधावी विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार
  • तृषा निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीता बैग
  • साइकिल, स्टडी टेबल और अन्य पुरस्कारों से बच्चों का सम्मान
  • गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ संपन्न

 

 

फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना  क्षेत्र डुढूवा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आसपास के लगभग 15 गांवों के 300 से 400 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
परीक्षा में कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के आधार पर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में तृषा निषाद (पुत्री विमलेश निषाद) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बैग पुरस्कार जीता। द्वितीय स्थान नैतिक यादव (पुत्र राजेंद्र यादव) ने हासिल किया, जिन्हें स्टडी टेबल से सम्मानित किया गया। वहीं तृतीय स्थान मानसी यादव (पुत्री आदित्य यादव) ने प्राप्त कर ड्राइंग बॉक्स पुरस्कार हासिल किया।
इसके अलावा रामवंत कुमार को साइकिल, आलोक को स्टडी टेबल तथा अंकित को क्रिकेट बैट सहित अन्य प्रतिभागियों को भी विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर.के. प्रसाद उपस्थित रहे। आयोजन में डॉ. मनोज कुमार (साइंटिस्ट, एग्रीकल्चर विभाग), आकाश यादव (प्रधान प्रत्याशी), आकाश कुमार (समाजसेवी), संजय मास्टर (बेसिक शिक्षा विभाग), संदीप कुमार सोनू, राधेश्याम (बीडीसी) सहित अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर बंसराज बौद्ध, सेवानिवृत्त केसरी कुमार, दयाशंकर भारती और डॉ. सरदार सुरेश (डायरेक्टर) को बच्चों द्वारा सम्मानित किया गया। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट  151166686

20260415084231593126011.mp4

20260415084320634538582.mp4

2026041508440662314158.mp4

20260415084546022120032.mp4

20260415084725586856013.mp4

20260415084808895601330.mp4



Subscriber

188665

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना