यूपी हापुड़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर हापुड़ जिला प्रशासन ने गहरी श्रद्धा के साथ बाबा साहेब को याद किया। जिलाधिकारी महोदय तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने बाबा साहेब के आदर्शों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
माल्यार्पण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना हापुड़ नगर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण पैदल गस्त की और जयंती समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए देखे हापुड़ से जाबिर अली की रिपोट 151044786
2026041421333418644552.mp4
