EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रुदावल में 135 वीं अम्बेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा, व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
Link
  • 151186544 - AKASH SHARMA 65 79
    14 Apr 2026 21:09 PM



रुदावल में 135 वीं अम्बेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा, व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

फोटो
रुदावल। कस्बे के अंबेडकर पार्क पर डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती बयाना के पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधान नीतू नवल किशोर गुर्जर की अध्यक्षता में मनाई गई। विशिष्ट अतिथि बसपा नेता मदन मोहन भंडारी, एएसपी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पार्षद, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शेरू, सरपंच संजय सिंह थे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव ने कहा कि संविधान निर्माता अंबेडकर ने दलित, गरीब व मजदूर वर्ग को शोषण से मुक्त कर समानता का हक दिया। शोभायात्रा कस्बे के अम्बेडकर पार्क से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार,बंशी पहाड़पुर रोड,रूपबास रोड एवं प्रमुख मार्गो से होकर निकाली गई। शोभायात्रा का ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज, कुशवाह समाज, व्यापारियों सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा, माला, साफा व ठंडा पेयजल पिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर जाटव समाज अध्यक्ष नवीन कुमार, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शेरू, चंद्रशेखर, दीवान, बलबीर, संजू, बंटी जाटव, आजाद सिंह, राकेश, दिनेश टाइगर, मुकेश टाइगर, चरनलाल जाटव, मोहन सिंह, नरेश, गब्बर आदि मौजूद थे। देखे आकाश शर्मा रुदावल की खास खबर।

20260414210444409435100.mp4

20260414210547540338502.mp4

20260414210647219304718.mp4



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना