EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फायर प्रिवेंशन डे पर प्रतापगढ़ फायर स्टेशन में स्मृति परेड, शहीद फायर कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    14 Apr 2026 20:04 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुई भीषण अग्निकांड दुर्घटना में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों एवं अन्य नागरिकों की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को फायर प्रिवेंशन डे (अग्निशमन सुरक्षा दिवस) मनाया जाता है। इसी क्रम में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को फायर स्टेशन प्रतापगढ़ में स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक दुर्घटना में फोर्ट ईस्ट नामक मालवाहक जहाज में आग लगने से हुए भीषण विस्फोट में 66 फायरमैन, 103 बंदरगाह कूली, 109 जहाज तथा 75 अग्निशमन वाहन अग्निकांड की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में भारी जन-धन की क्षति हुई थी। तभी से प्रत्येक वर्ष इस दिन को अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं शहीदों की स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। फायर स्टेशन प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री राजू उपाध्याय एवं प्रभारी अधिकारी श्री राधेश्याम दुबे द्वारा अग्निशमन ध्वज को सलामी दी गई। इसके पश्चात सभी अधिकारियों एवं जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के उपरांत फायर सर्विस के वाहनों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान आम नागरिकों को अग्नि सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188659

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना