प्रयागराज हंडिया तहसील अंतर्गत थाना सराय ममरेज क्षेत्र के ग्राम सभा हीरामनपुर दिनाँक 14 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति फेस 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम म0उ0नि0 शालू रावत, म0 का0 संगीता पटेल, म0 का0 धनीता निषाद थाना सराय ममरेज प्रयागराज द्वारा ग्राम हीरामनपुर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए उनकी सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए पैंपलेट बांटे गए तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे-वूमेन पावर लाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, साइबर क्राइम 1930 आदि की जानकारी दी गई। और इस अभियान के दौरान साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए गए तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देकर लोगों को सतर्क किया गया पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्प लाइन नंबरों का उपयोग करें और जागरूक बने रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438
