भिंड। जिले के रौन ब्लॉक में 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर तहसील प्रांगण तक भव्य चल समारोह निकाला गया।
रैली में रौन ब्लॉक सहित आसपास के क्षेत्रों से आए महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे मार्ग में “जय भीम” के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में कृपाराम बौद्ध, रामकुमार बौद्ध, हरिराम, धीरेन्द्र, अनिल, केशव, पार्षद मनोज लहरी, हरि सिंह लहरी, कुंवर सिंह (पत्रकार) सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। देखे भिंड से कुंवर सिंह की रिपोट
20260414183746420414418.mp4
