EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अस्पृश्यता राष्ट्रीय एकता के लिए गंभीर खतरा-प्रो0 ओझा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    14 Apr 2026 18:37 PM



सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय में मनाई गई समारोहपूर्वक डॉ0 अम्बेडकर जयन्ती

समारोह को संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो0 शिवाकांत ओझा

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती समारोहपूर्वक मनाई गयी। महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबन्धक एवं प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो0 शिवाकांत ओझा द्वारा डॉ0 अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रो0 ओझा ने कहा कि अस्पृश्यता राष्ट्रीय एकता के लिए गंभीर खतरा है। उन्होने सामाजिक समरसता एवं दलितों के उद्धार को लेकर डॉ0 अम्बेडकर के योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 अमित सिंह व संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ0 अम्बिकेश त्रिपाठी ने किया। प्रारम्भ मे प्रो0 अनिल सिंह ने डॉ0 अम्बेडकर के विचार एवं दर्शन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ0 आशुतोष शुक्ला, डॉ0 ओपी द्विवेदी, डॉ0 प्रकाश सिंह, डॉ0 धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ0 रविकांत कौशल, राजेश सिंह, संतोष प्रजापति, डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 अनीता द्विवेदी, डॉ0 सुरभि सिंह, निवेदिता, मनोज तिवारी आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188659

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना