EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अंबेडकर जयंती पर सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल ने गिनाए 1 वर्ष 10 माह के विकास कार्य
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 76 87
    14 Apr 2026 18:21 PM



सड़क, बिजली, आवास, स्वास्थ्य व शिक्षा में उपलब्धियां गिनाईं, कई नई योजनाओं व प्रस्तावों की दी जानकारी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। डॉ. एस. पी. सिंह पटेल ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर पत्रकारों व जनपदवासियों को संबोधित करते हुए अपने संसदीय कार्यकाल (1 वर्ष 10 माह) की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संसद में उठाए गए जनहित के मुद्दों को विस्तार से बताया। सांसद ने बताया कि सांसद निधि (MPLADS) के तहत जिले में 183 सड़कों के निर्माण व विकास के लिए पत्र जारी किए गए हैं, जिनमें कई पूर्ण हो चुके हैं और शेष पर कार्य जारी है। इसके अलावा 181 विद्यालयों में आरओ वाटर कूलर लगाने की प्रक्रिया चल रही है, वहीं तहसील व कचहरी परिसरों में भी पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता बढ़ाने के लिए 61 इंडिया मार्का हैंडपंप स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में लगभग 600 सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया, जिसमें से 280 सड़कों को स्वीकृति मिल चुकी है। सांसद के अनुसार यह प्रदेश के कुल प्रस्तावों का लगभग एक चौथाई हिस्सा है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के तहत जर्जर सड़कों का जीर्णोद्धार कराया गया है और लगभग 250 नई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।कोहंडौर-चंदौका मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य भी जल्द शुरू होगा, जिसकी स्वीकृति और फंड मिल चुका है। विद्युत क्षेत्र में सौभाग्य योजना के अंतर्गत करीब 200 गांवों में विद्युतीकरण कराया गया है। साथ ही 600 गांवों में बिजली व्यवस्था सुधार के लिए पोल व केबल बदले जा रहे हैं। इसके अलावा 2024-25 में 46 और 2025-26 में 54 सोलर लाइटें स्थापित की गई हैं।स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 300 से अधिक गंभीर मरीजों को लगभग 10-11 करोड़ रुपये और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 350 से अधिक मरीजों को 12-13 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। साथ ही 250 से अधिक मरीजों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित कराया गया प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2024-25 में 83,446 आवास स्वीकृत हुए, जिनमें से 83,134 पूर्ण हो चुके हैं। वर्ष 2025-26 में 1,44,449 परिवारों का सर्वे पूरा हो चुका है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी आपदा प्रभावित परिवारों के लिए प्रक्रिया जारी है। सांसद ने संसद में प्रतापगढ़ में आंवला प्रोसेसिंग फैक्ट्री की स्थापना, सई नदी रिवर फ्रंट, नए महाविद्यालय की स्थापना, एमएसपी सुधार, बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए। साथ ही नितिन गड़करी को सई नदी रिवर फ्रंट निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया, जिस पर सकारात्मक आश्वासन मिला है। रेलवे सुविधाओं के विस्तार के लिए भी कई प्रस्ताव भेजे गए हैं, जिनमें नए अंडरपास, फ्लाईओवर, ट्रेनों के ठहराव और नई रेल सेवाएं शामिल हैं। सांसद ने बताया कि अब तक उन्होंने करीब 250 गांवों का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विकास कार्यों की गति को बनाए रखते हुए प्रतापगढ़ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर स्नातक निर्वाचन प्रत्याशी कांति सिंह एवं शिक्षक निर्वाचन प्रत्याशी सुशील कुमार भी उपस्थित रहे। अंत में सांसद ने पत्रकारों और जनपदवासियों का आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188659

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना