EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत: उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई बाबा साहब की जयंती
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    14 Apr 2026 20:00 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

सच्ची श्रद्धांजलि तभी, जब हम उनके बताए रास्ते पर चलें: जिलाधिकारी

पीलीभीत । जनपद में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान निर्माता ने शोषित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें और उनके बताए मार्ग पर चलकर एक बेहतर समाज का निर्माण करें।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विकास अधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी नवल सक्सेना, चंद्रकांता, ज्वाला प्रसाद, अश्वनी राजा, राकेश कुमार, कांता प्रसाद सहित कई कर्मचारियों और स्टेनों ने भी बाबा साहब को अपनी श्रद्धांजलि दी। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना