- प्रयागराज में बाबा साहब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकले भव्य जुलूस
- प्रतापपुर क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती
- भेलखा से जघई चौकी तक निकली विशाल रैली, गूंजे जय भीम के नारे
- मुख्य अतिथि गरुड़ पांडे ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
- जयंती पर मिठाइयां बांटकर लोगों ने मनाई खुशी
- कड़ी सुरक्षा के बीच सामाजिक एकता का संदेश देता कार्यक्रम
प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135वां जन्मदिवस पूरे जिले में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में भव्य जुलूस निकाले गए और जगह-जगह लोगों के बीच मिठाइयाँ वितरित कर खुशियां बांटी गईं।
प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, ग्राम सभा भेलखा में मुख्य अतिथि गरुड़ पांडे ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और केक काटकर उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं। और वही मुख्य अतिथि गरुड़ पांडे के नेतृत्व में जुलूस नकाली गई और इस दौरान शिवराम बिंद (भावी प्रधान सेमरी), संदीप शुक्ला (भावी प्रधान भेलखा), रिंकू सिंह, संजय गौतम, दीपक गौतम, जिलेदार गौतम, नेता सिकंदर गौतम, आलोक गौतम, जसलोक गौतम, प्रेम शंकर गुप्ता, नितिन मिश्रा, विपिन यादव, निलेश गौतम, रोहित गौतम और करन गौतम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत भेलखा बाजार से जघई चौकी तक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब के विचारों को याद किया और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस मौके पर थाना सराय ममरेज की पुलिस फोर्स मौजूद रही देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260414174557225346134.mp4
20260414174723684624154.mp4
20260414174823108226666.mp4
20260414174905604568760.mp4
20260414174934046478411.mp4
202604141750301385785.mp4
20260414175109496675168.mp4
20260414175200598140268.mp4
20260414175327566216347.mp4
20260414175515870273183.mp4