फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रयागराज। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना प्रयागराज जिले के कोरांव तहसील अंतर्गत टीकर गांव की है जहां दो लाचार तीन तीन विवाह योग्य बेटियों की माता कांती देवी एवं बड़ी मां सीमा देवी की बात सुनकर हर कोई विचलित हो जाएगा जिनका हर दिन रोते बिलखते दिन बीतता है आप को बताते हुए आश्चर्य हो रहा है कि कांती देवी पत्नी स्वर्गीय दयानंद सिंह निवासी टीकर जिसके ससुर करीमन शाह के तीन बेटे राज नंदन, शिव शंकर एवं दयानंद थे अत्यधिक वृद्ध हो जाने के कारण मानसिक दृष्टि कम हो गई थी जिसका लाभ उठाने के लिए वृद्धा पेंशन बनवाने के बहाने बड़े बेटे राजनंदन के इकलौते बेटे रोहित ने दादा करीमन शाह के नाम की चार बीघे की संपूर्ण जमीन 15/मार्च/2024 को अपने नाम करवा लिया और 28/अप्रैल/2024 को दादा परलोक चले गए जिससे चाचा शिवशंकर और विधवा चाची कांती देवी शादी विवाह योग्य तीन बेटियों की मां संपूर्ण चल अचल संपत्ति से बेदखल हो गई। दबंग एवं चालाक रोहित कुमार पुत्र राजनंदन से पूरा गांव नाराज है और घोर निंदा करता है। विधवा महिला और बिन पिता की बेटियों एवं शिवशंकर के साथ गांव के नंद कुमार सिंह पूर्व प्रधान, भुनेश्वर, भोला नाथ सिंह, चंदेश्वर, कमलेश्वर व भारी संख्या में महिला, पुरुष न्याय के लिए बोलने को तैयार हैं। गांव वालों ने न्यायालय से कांती देवी के साथ न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि न्यायालय विधवा महिला और बच्चियों के साथ क्या न्याय करता है। यूपी सेन्ट्रल चैनल से मनोज शर्मा की रिपोर्ट
20260414143317002852885.mp4
