- घोसी के धरौली विद्यालय में भारतीय कैलेंडर का भव्य विमोचन
- डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती एवं नववर्ष के अवसर पर विशेष आयोजन
- डॉ. रामविलास भारती द्वारा निर्मित अनूठे कैलेंडर का परिचय
- त्रिशरण-पंचशील के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
- कैलेंडरों की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
- विभिन्न धर्मों की कालगणना को एक साथ जोड़ने का प्रयास
घोसी (मऊ)। भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती और भारतीय नववर्ष (बुद्धाब्द 2571, आंबेडकर सन 135) की पूर्व संध्या पर घोसी ब्लॉक के धरौली स्थित विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी, इतिहासविद एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. रामविलास भारती द्वारा तैयार किए गए “भारतीय कैलेंडर” का भव्य विमोचन किया गया तथा “कैलेंडरों की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी भी हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर तथा त्रिशरण-पंचशील के पाठ के साथ की गई। इसके बाद अतिथियों ने कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया।
डॉ. रामविलास भारती द्वारा निर्मित यह कैलेंडर बुद्धाब्द 2571 और आंबेडकर सन 135 पर आधारित है, जिसे खगोलीय घटनाओं, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा समतावादी-मानवतावादी विचारधारा के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और बौद्ध धर्मों की कालगणना को एक साथ समाहित करने का प्रयास किया गया है।
देखे विजय कुमार की रिपोट
20260414082317047317818.mp4
20260414082410514253512.mp4
20260414082459616342771.mp4
