EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हरदोई में गैंगस्टर पर बड़ी कार्रवाई: तार चोर की सवा दो करोड़ की कोठी कुर्क
Link
  • 151125593 - SHIVANSHU SINGH 54 66
    14 Apr 2026 01:21 AM



  • हरदोई में बड़ी कार्रवाई: ₹2.25 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क
  • ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, केबल चोर गिरोह सरगना पर चला प्रशासन का डंडा
  • मुनादी कर सील की गई आलीशान कोठी, पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
  • गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, चोरी के पैसे से खड़ी संपत्ति जब्त
  • हरदोई में अपराधियों पर शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति पर चला बुलडोजर सिस्टम
  • बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना की संपत्ति कुर्क

 

​हरदोई में अपराधियों के खिलाफ मुख्यमंत्री की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत सोमवार को हरदोई पुलिस और प्रशासन ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की। बिजली के तार चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना धीरज गुप्ता द्वारा अपराध से अर्जित 2.25 करोड़ की अवैध संपत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क कर लिया गया। थाना कोतवाली शहर पुलिस ने लखनऊ मुख्य मार्ग पर स्थित अभियुक्त के आलीशान दो मंजिला भवन पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए जब्ती की कार्यवाही की।

​जांच में सामने आया कि अभियुक्त धीरज गुप्ता (निवासी काईमऊ) अपने साथियों विशाल और प्रदीप के साथ मिलकर सरकारी बिजली लाइनों से केबल चोरी कर ऊंचे दामों पर बेचता था। इसी काली कमाई से उसने करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया था।गिरोह की सक्रियता को देखते हुए इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।विवेचना में पुष्टि हुई कि अभियुक्त की संपत्ति पूरी तरह अवैध कार्यों से अर्जित धन से बनाई गई थी।

​नायब तहसीलदार और पुलिस टीम ने ग्राम बम्हनाखेड़ा स्थित 0.1135 हेक्टेयर में फैली इस कोठी को धारा 14(1) के तहत सील कर दिया।कुर्की के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और मुनादी के जरिए क्षेत्र में अपराधियों को कड़ा संदेश दिया गया। देखे हरदोई से शिवांशु सिंह की रिपोट 

20260414012023874613142.mp4



Subscriber

188659

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना