EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उज्जैन के आरोपियों का बड़ा खुलासा: आलीराजपुर पुलिस ने फर्जी लूट की साजिश का किया पर्दाफाश
Link
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 43 54
    13 Apr 2026 21:12 PM



लोकेशन –आलीराजपुर

स्लग – उज्जैन के आरोपियों का बड़ा खुलासा: आलीराजपुर पुलिस ने फर्जी लूट की साजिश का किया पर्दाफाश

मध्य प्रदेश  आलीराजपुर पुलिस ने उज्जैन के आरोपियों द्वारा रची गई फर्जी लूट की साजिश का बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में फरियादी और ड्राइवर ही मास्टरमाइंड थे, जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी बनाई।

पूछताछ में उज्जैन निवासी आरोपी ड्राइवर रवि ने खुलासा किया कि उस पर पुराने केस चल रहे थे और पैसों की जरूरत के चलते उसने इकबाल शाह व अन्य साथियों—समीर, शाहरुख और हर्ष—के साथ मिलकर यह साजिश रची। योजना के तहत अर्टिगा कार से आए साथियों ने चलते वाहन से ही पान मसाले के बॉक्स, नगदी और मोबाइल निकाल लिए, ताकि इसे असली लूट जैसा दिखाया जा सके।

घटना को विश्वसनीय बनाने के लिए ड्राइवर अस्पताल में भर्ती हो गया, जबकि फरियादी ने बेहोश होने का नाटक किया। लेकिन पुलिस की जांच, साइबर तकनीक और कड़ी पूछताछ में पूरा मामला फर्जी निकला।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20,000 नगद और करीब 2,30,000 मूल्य का पान मसाला जब्त किया गया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार भी बरामद की गई है। एक आरोपी शाहरुख अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

आरोपियों के खिलाफ धारा 318 (धोखाधड़ी), धारा 61(2) (आपराधिक साजिश), धारा 305 (झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना) और धारा 303 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। देखे आलीराजपुर से पायल बघेल की रिपोट 

बाइट – प्रदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आलीराजपुर

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर 

20260413210812464515266.mp4

202604132108358562742.mp4

20260413210900368258077.mp4

20260413210917946180153.mp4

2026041321093068014883.mp4

20260413210950540112185.mp4

20260413211013307520834.mp4

20260413211026885112715.mp4



Subscriber

188659

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना