EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

क्षेत्र में ग्राम सुभानपुर में रविवार दोपहर एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग
  • 151188565 - PRIYANKA 54 65
    13 Apr 2026 09:57 AM



औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर में रविवार दोपहर अचानक एक झोपड़ी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि ग्रामीणों की सूझबूझ से दूसरी झोपड़ी को बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना करीब 3:20 बजे सदन सिंह यादव पुत्र धारा सिंह की झोपड़ी में हुई। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी में रखा पूरा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।

आग की लपटें पास की बंटू पुत्र रनवीर सिंह की झोपड़ी तक भी पहुंच गईं, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इस दौरान एक भैंस भी आग की चपेट में आकर झुलस गई।

घटना के समय पड़ोसी सौरभ यादव ने अपने समरसेबल पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर अछल्दा क्षेत्र से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। रिपोट - प्रियंका  151188565

20260413095503729225361.mp4



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना