यूपी हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हो गई। धौलाना-गुलावठी मार्ग पर बारात से लौट रही बस की एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही दुखद मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। घायलों के बेहतर इलाज के लिए सभी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने आधिकारिक बयान में कहा कि राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया और जांच चल रही है।
प्रशासन का अपील:
सड़क पर सावधानी बरतें, तेज रफ्तार से बचें। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना देखे हापुड़ से जाबिर अली की रिपोट 151044786
20260413084950334278882.mp4
