- प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
- छत पर वायरिंग कर रहे 23 वर्षीय युवक की हाई वोल्टेज करंट से गई जान
- पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव, परिजनों में मचा कोहराम
- बिजली कार्य के दौरान लापरवाही बनी जानलेवा, युवक की दर्दनाक मौत
- हादसे से गांव में पसरा मातम, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल
- प्रयागराज के बरौत में हादसा: काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत
प्रयागराज हंडिया कोतवाली क्षेत्र के बरौत में एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार भीटी रेलवे स्टेशन के दक्षिण तरफ सोनकर बस्ती निवासी 23 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र सुरेश चंद्र बरौत कस्बे के एक निजी मकान में वायरिंग का कार्य कर रहा था। शनिवार को काम के दौरान वह छत पर चढ़ा हुआ था, तभी अचानक ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां पार्वती देवी पुत्र के शव को देखकर बेसुध होकर गिर पड़ीं, जबकि पिता सुरेश चंद्र और अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हो उठे। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और हर आंख नम हो गई।
विवेक की असमय मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और यह घटना बिजली कार्यों के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260413071521547581608.mp
20260413071608744242335.mp4
20260413071620266372544.mp4