- मोटरसाइकिल सवार दंपति पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम
- पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों से सुलझाया भिंड का ब्लाइंड मर्डर केस
- 12 बोर कट्टा और बाइक बरामद, एक आरोपी फरार, गिरफ्तारी के प्रयास जारी
- भिंड पुलिस की बड़ी सफलता, डॉ. असित यादव के निर्देशन में हत्या का पर्दाफाश
भिंड/दिनांक 08 अप्रैल 2026 फरियादी पत्नि द्वारा बताया गया कि मैं अपने पति तथा बच्ची के साथ अपने मायके जामना से मोटर सायकिल से अपने घर खरिका लौट रहे थे तभी करीबन 07:30 बजे रिदौली खरिका रोड पर ग्राम रमटा वाले वाला के पास पहुंची तो मेरे हाथ से बैग छूट गया था मैने अपने पति को गाडी रोककर बैग उठाने के लिए कहा वैसे ही मेरे पीछे से मोटर सायकिल से आ रहे दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी उक्त रिपोर्ट पर से थाना अटेर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 46/26 धारा 103(1),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव द्वारा मामले को गम्भीरता से लिया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अटेर रविन्द्र वास्कले के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम थाना प्रभारी अटेर के नेतृत्व में गठित की गई थी उक्त पुलिस टीम द्वारा अन्धे कत्ल का पर्दाफाश कर अज्ञात आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है,उक्त अपराध की विवेचना में आए तत्थों के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा अपराध की विवेचना की गई जिसमें घटना स्थल का वरिष्ठ अधिकारी एफएसएल टीम द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्यों एकत्रित किए। भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्य एवं साक्षियों के मानोवैज्ञानिक रुप से पूछताछ तथा मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त आरोपियों को चिन्हित किया गया,उक्त पूछताछ में मृतक की पत्नि के प्रेमी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो प्रेमी द्वारा बताया कि मृतक की पत्नि के साथ दोस्ती थी और मैं उसे अपनाना चाहता था इसलिए सुनियोजित तरीके से मैं अपने साथी से मिलकर उक्त घटना को अन्जाम देना स्वीकार किया गया,उक्त सम्बन्ध में दो आरोपी पत्नि तथा उसका प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है तथा प्रेमी का साथी अभी फरार है जिसकी गिर० हेतु पुलिस टीम प्रयास कर रही है,घटना स्थल से 12 बोर का खाली कारतूस आरोपी की निशादेही से घटना में प्रयुक्त विना नम्बर की मोटर सायकिल व 12 बोर का देशी कट्टा व मोबाईल जप्त किया गया है गिरफ्तार आरोपी तथा आरोपिया को आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अटेर रविन्द्र वास्कले, थाना निरीक्षक छत्रपाल सिंह तोमर, उपनिरीक्षक अतुल भदौरिया, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिकरवार, उपनिरीक्षक बृजेन्द्र रामशरण शर्मा, सउनि हुकुम सिंह. सायवर सेल महेश राजावत, शिवकुमार पलिया, अकिंत शर्मा, नीरज जाट, विनय रचना, साधना की सराहनीय भूमिका रही है। कुमार, आनन्द दीक्षित, हरवीर भदौरिया, रंजीत यादव, इदेश प्रभारी अटेर तोमर, उपनिरीक्षक गुर्जर, मुकेश यादव, आर०। देखे भिंड से कुंवर सिंह की रिपोट
20260413034436304812406.mp4
