यूपी हापुड़ थाना हाफिजपुर से एक बेहद शर्मनाक और असंवेदनशील खबर। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर के श्मशान घाट पर जलती हुई चिता से उपले निकालकर हुक्का सुलगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मृतक की अंतिम विदाई के समय इस घिनौनी हरकत ने पूरे इलाके में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।श्रीमान क्षेत्राधिकारी पिलखुवा महोदया ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया और हाफिजपुर पुलिस को सख्त निर्देश दिए। पुलिस की तेज कार्रवाई में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों की पहचान अभिषेक (पुत्र सुरेंद्र), विनीत (पुत्र सुरेंद्रपाल), आरिफ (पुत्र शाहिद) और मोइन (पुत्र इस्लाम) के रूप में हुई है। ये सभी महमूदपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने हुक्का भी बरामद कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू देखे हापुड़ से जाबिर अली की रिपोट 151044786
20260412233159197883404.mp4
