प्रयागराज हडिया तहसील अंतर्गत थाना सराय ममरेज कि पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति फेस 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम , म0आ0 धनीता निषाद, म0आ0 सरोजनी यादव थाना सराय ममरेज प्रयागराज द्वारा ग्राम छतौना जाकर महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए उनकी सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए पैंपलेट बांटे गए तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे-वूमेन पावर लाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन 112, स्वास्थ्य सेवा 102,एम्बुलेंस सेवा 108, साइबर क्राइम 1930 के बारे में जानकारी दी गई। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438

