वाराणसी । रविवार को जवाहर नगर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का विषय वाराणसी के निजी स्कूलों द्वारा फीस, किताब, स्टेशनरी , ड्रेस एव अन्य गतिविधियों के नाम पर इतना शुल्क लिया जा रहा है जिससे विद्यार्थी और अभिभावक दोनों त्रस्त एव पीडित है । ऐसी स्थिति में काशी के अभिभावकों की लड़ाई लड़ने के लिए काशी अभिभावक संघ का गठन किया गया और यह तय हुआ है 15 अप्रैल बुधवार को जिलाधिकारी, वाराणसी से मिलकर एक ज्ञापन दिया जाए जिसमे प्रमुख मांग यह होगा कि सभी निजी स्कूल अपने फीस का विवरण अपने बेबसाइट पर डाले। दूसरा- रिएडमिशन की फीस को वापस कर उनके मासिक शुल्क में समाहित(एडजस्ट) करने का आदेश हो। तीसरा- एन सी ई आर टी की पाठ्य पुस्तक अनिवार्य हो और चौथा- 25 प्रतिशत गरीब बच्चो का दाखिला सुनिश्चित हो साथ ही उनसे किसी भी प्रकार का शुल्क न लिया जाए।
इस बैठक में डॉ शम्मी कुमार सिह (अधिवक्ता), अभिषेक श्रीवास्तव गोलू (महानगर मंत्री हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी) राजेश सिह , काशी सिह, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र पांडेय, राहुल नागवानी, अंकित सेठ , गणेश रावत मौजूद रहे। संचालन एव धन्यवाद ज्ञापन राजेश सिंह राजपुत ने किया ।। रविन्द्र गुप्ता
