EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मातम में बदला घर: पोते की मौत का सदमा नहीं सह सकी दादी, एक हफ्ते बाद खुदकुशी कर तोड़ा दम
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    12 Apr 2026 19:23 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

पीलीभीत। बीसलपुर के मोहल्ला दुबे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक ही परिवार में हफ्ते भर के भीतर दूसरी मौत से कोहराम मच गया है। पोते की सड़क हादसे में मौत के गम में डूबी दादी ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
हादसे ने छीना था चिराग, सदमे ने ले ली जान
जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला दुबे निवासी श्याम कली के पोते हर्षित राठौर की करीब एक सप्ताह पहले बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर जीरोहनिया के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पोते की असामयिक मृत्यु ने दादी श्याम कली को गहरे मानसिक आघात में डाल दिया था। परिजनों के अनुसार, वह लगातार पोते को याद कर दुखी रहती थीं और इसी गहरे सदमे के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
एक ही परिवार में सात दिनों के भीतर हुई इन दो मौतों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981

 

 



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना