EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में विकास कार्यों की सौगात: विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य करेंगे दो संपर्क मार्गों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    12 Apr 2026 19:01 PM



जनसुविधाओं में बढ़ोतरी: किशुनगंज और चन्दौका मार्ग के चौड़ीकरण का होगा शिलान्यास

आवागमन होगा सुगम: प्रतापगढ़ में दो संपर्क मार्गों के निर्माण को मिली हरी झंडी

विधायक करेंगे करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो प्रमुख संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजेन्द्र कुमार मौर्य, भाजपा विधायक 248 विधानसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के अनुसार पहला शिलान्यास किशुनगंज संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का किया जाएगा। यह कार्यक्रम किशुनगंज बाजार, मंगरौरा प्रतापगढ़ में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:30 बजे आयोजित होगा। इसके बाद दूसरा भूमि पूजन कोंहडौर से चन्दौका संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का किया जाएगा। यह कार्यक्रम कान्धरपुर पुलिस चौकी के समीप, मंगरौरा प्रतापगढ़ में उसी दिन प्रातः 10:30 बजे सम्पन्न होगा। इन दोनों विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति प्राप्त होगी। स्थानीय लोगों में इन परियोजनाओं को लेकर उत्साह का माहौल है।आयोजकों द्वारा क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। कार्यक्रम का संयोजन अरुण कुमार मौर्य ( विधायक प्रतिनिधि) द्वारा किया जा रहा है। यह दोनों परियोजनाएं क्षेत्रीय विकास, सड़क संपर्क एवं जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188659

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना