EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जल एवं पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा: अजय क्रांतिकारी को राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    12 Apr 2026 18:24 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि महोत्सव के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘वाटरशेड की पंचायत’ सत्र में अजय क्रांतिकारी ने उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने “वाटरशेड विकास में जनभागीदारी की भूमिका” विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान देते हुए जनपद प्रतापगढ़ सहित पूरे प्रदेश में किए गए जल संरक्षण कार्यों की सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने अपने संबोधन में गौखाड़ी जंगल के पुनर्जीवन तथा सकरनी नदी के पुनरोद्धार जैसे जनभागीदारी आधारित सफल प्रयासों का विस्तार से उल्लेख किया, जिसे उपस्थित विशेषज्ञों एवं प्रतिनिधियों ने प्रेरणादायी बताते हुए सराहा। इस उपलब्धि के लिए उन्हें भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार नई दिल्ली के उपसचिव डॉ. विवेक नारायण एवं जल संसाधन विशेषज्ञ डॉ. नवनीत शर्मा द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह महोत्सव 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, प्रगतिशील किसान एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।कार्यक्रम का संयोजन तकनीकी विशेषज्ञ (कृषि) रवि परमार, संतोष जोशी (महाराष्ट्र), गौरव, ज़ुपेमो (नागालैंड), दौलत चौहान, सुरेश (राजस्थान), आदर्श देशपांडे (कर्नाटक) सहित अन्य प्रतिभागियों द्वारा किया गया। यह सम्मान जल एवं पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी आधारित प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान प्रदान करता है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना