EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आगामी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर कलेक्ट्रेट में उच्च स्तरीय गोष्ठी
  • 151044786 - JABIR ALI 54 65
    12 Apr 2026 18:03 PM



यूपी हापुड़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की आगामी 135वीं जयंती के दृष्टिगत जनपद में समारोह को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं भव्य ढंग से मनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में अम्बेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत एवं जल आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीड़ प्रबंधन, शोभायात्रा व सभाओं के लिए रूट प्लान, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों तथा कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारियां सौंपी गईं और समयबद्ध रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। रिपोट - जाबिर अली 151044786



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना