EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सच्चा बाबा आश्रम में हरिहरात्मक महायज्ञ की तैयारी हुई तेज, होगी रामकथा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    12 Apr 2026 17:48 PM



फोटो -सच्चा बाबा जी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सई नदी के किनारे चिलबिला में सच्चा बाबा आश्रम पर हरिहरात्मक महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। इसमें राम कथा भी होगी। इसके लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। आश्रम में रविवार को हुई तैयारी बैठक में आश्रम के महंत मनोज ब्रह्मचारी ने पूरे कार्यक्रम के रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 17 मई को यह आयोजन शोभा यात्रा से शुरू होगा। शाम चार बजे आश्रम से शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर का भ्रमण करेगी। इसमें अरैल आश्रम के भी कई साधु-संत और श्रद्धालु समेत नगर के गणमान्य लोग शामिल होंगे। इसके बाद हर दिन सुबह आठ बजे से आहुतियां डाली जाएंगी और शाम पांच बजे से कथा व्यास संत शरण जी महाराज अयोध्या द्वारा भगवान श्रीराम की संगीतमय कथा कही जाएगी। 26 मई को गंगा दशहरा पर शाम छह बजे सच्चा बाबा घाट पर सई-गंगा की आरती होगी। भंडारा भी चलेगा। हरिहरात्मक महायज्ञ का आयोजन वैदिक विद्वानों के द्वारा होगा। वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा हवन कराई जाएगी। श्रद्धालु भी शामिल हो सकेंगे। आयोजन की तैयारी में श्याम बाबू खंडेलवाल, श्याम शंकर द्विवेदी, अनिल प्रताप त्रिपाठी, प्रमोद सिंह मुन्ना, राजमणि त्रिपाठी, गणेश शंकर श्रीवास्तव व अशोक शर्मा, दीपेंद्र मिश्रा एडवोकेट आदि लगे हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188656

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना