फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना देल्हूपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में की जा रही सघन कार्रवाई के क्रम में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देल्हूपुर राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय रूप से वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के एनएसजी होटल के पास स्थित पुल पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।पूछताछ एवं पहचान के दौरान अभियुक्त की पहचान अखिल मिश्रा उर्फ ज्ञानप्रकाश मिश्रा पुत्र हरिनाथ मिश्रा, निवासी सहेरुआ थाना देल्हूपुर, जनपद प्रतापगढ़ (उम्र लगभग 19 वर्ष) के रूप में हुई। जांच में पुष्टि होने पर उसे मौके से विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना देल्हूपुर में धारा 64(2)m, 137(2), 87, 127(2), 115(2) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप तिवारी, कांस्टेबल विनय पटेल एवं कांस्टेबल अनीश गुप्ता की अहम भूमिका रही, जिन्होंने सतर्कता और तत्परता के साथ ऑपरेशन को सफल बनाया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है, जिससे कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
