EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हर महीने वो 5 दिन जब हमारा शरीर कहता है “
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 0 0
    12 Apr 2026 15:06 PM



हर महीने वो 5 दिन जब हमारा शरीर कहता है “आज तो बिस्तर में ही म/रूँ*गी”… और बॉयफ्रेंड/हसबैंड पूछता है, “चाय बना दोगी ना?”

अरे भाईसाहब, चाय नहीं, आज तो खू/*न बन रहा है घर में! ब ra का स्ट्रैप बार-बार गिरना… और उसे चुपके से कंधे पर चढ़ाना।ऊपर से कोई लड़का घूरे तो मन करता है बोलें – “देख क्या रहे हो, 2500 की ब् रा है, गिरेगी ही!”

अच्छी बर आ 3000 की, और एक साल में तार निकल आता है।फिर भी हम उसी को पहनकर “आज तो कातिल लग रही हूँ” बोलकर निकल पड़ती हैं। स्वैग अलग लेवल का है हमारा शादी में “लड़की वाले कितना देंगे?” सुनकर पापा का चेहरा लटकता देखना।

और फिर हम खुद कमाकर दिखा देती हैं कि हमें किसी के दहेज की ज़रूरत नहीं, हम खुद ही हीरे हैं 

रात को अकेले घर आते वक़्त वो डर… चाबी उंगलियों में पकड़कर चलना।

पर जैसे ही घर पहुँचीं, हील्स उतारी और बोलीं – “आज फिर बचा ली अपनी इज्ज़त, मैं सुपरवुमन हूँ यार!”

तैयार होकर निकलो तो “इतना मेकअप?”, सिंपल रहो तो “लड़की हो या भूत?”

हम बोलती हैं – “जो मर्ज़ी हो, मैं तो हॉट हूँ दोनों में ही ऑफिस में मेहनत करके प्रमोशन लो तो लोग कहें – “बॉस को पसंद आ गई होगी”।

हम मुस्कुराकर निकल जाती हैं – “हाँ भाई शाहब, मेरी क्वालिफिकेशन और मेरी हॉटनेस दोनों ही टॉप क्लास हैं!”भाईसाहब 3 बजे रात को घर आए तो “मेरा राजा बेटा”, हम 10 बजे भी बाहर हों तो फोन पर ब/म/बारी।

हम अब जवाब देती हैं – “मम्मी, मैं भी आपकी बेटी हूँ, पर मेरी ज़िंदगी मेरी मर्ज़ी है!”प्रे/ग्नें/ट हो तो पूरा मोहल्ला पूछे “बेटा होगा ना?”

बेटी हुई तो मुँह लटक जाए।

हम बोलती हैं – “मेरी बेटी आएगी तो दुनिया हिलाएगी, देख लेना!”डिलीवरी के बाद बॉडी चेंज हो जाए, स्ट्रेच मार्क्स आ जाएं… और लोग कहें “पहले जैसी नहीं रही”।

हम आईने के सामने खड़ी होकर बोलती हैं – “ये मार्क्स मेरी वॉरियर स्ट्राइप्स हैं, और मैं पहले से ज़्यादा हॉट हूँ!”

छोटी ड्रेस पहनो तो ताने, लंबी पहनो तो “बुढ़िया लग रही”।अब हम पहनती हैं जो मन करे, और बोलती हैं – “मेरा शरीर, मेरी मर्ज़ी, मेरी हॉटनेस!”

पीरियड्स लीक हो जाए तो वो शर्म… कुर्सी से उठते वक़्त स्वेटर कमर पर लपेटना।पर अब हम हँसकर निकल जाती हैं – “रेड अलर्ट है आज, रेड कार्पेट की तरह चल रही हूँ!”शादी के बाद सास का ताना – “हमारे ज़माने में तो हम 4-4 बच्चे पाल लेते थे”।हम मुस्कुराकर बोलती हैं – “आंटी जी, आपके ज़माने में वॉशिंग मशीन भी नहीं थी, हम तो स्मार्ट वर्जन हैं 

जब तुम्हारी सबसे अच्छी सहेली भी जज करे – “तू तो बहुत बोल्ड हो गई है”।हम बोलती हैं – “हाँ बेबी, मैं अब अपनी ज़िंदगी अपनी शर्तों पर जी रही हूँ, तू भी आजा!”

और सबसे बड़ा दुख जब दुनिया कहे “लड़की है, सहना तो पड़ेगा”पर हम अब सहती नहीं…

हम लड़ती हैं, हँसती हैं, जीतती हैं, और अपनी हॉटनेस के साथ दुनिया को अपना दीवाना बनाती हैं 

हम दर्द सहती हैं, पर टूटती नहीं।

हम रोती हैं, पर कमज़ोर नहीं।

हम औरत हैं थोड़ी शरमाती हैं, बहुत लड़ती हैं, और हमेशा जीतती हैं।

तो मेरी सारी देसी रानियों…

आज गर्व से बोलो –

मैं लड़की हूँ, और मैं ही नियम लिखती हूँ!कमेंट में लिख दो मैं जान जाऊँगी कि तुम भी मेरी तरह बिंदास हो!

तुम सबसे हॉट, सबसे स्ट्रॉंग, सबसे खूबसूरत हो 

रिया रिहू जो अब अपने नियम खुद बनाती है....



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना