फास्ट न्यूज इंडिया प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में नवीन शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों के प्रवेश, पंजीकरण, “स्कूल चलो अभियान”, छात्रवृत्ति आवेदन तथा ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में प्रवेश कम हैं, वहां विशेष अभियान चलाकर डोर-टू-डोर संपर्क किया जाए और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि पीटीए (PTA) सदस्यों की सहायता लेकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी नव प्रवेशी विद्यार्थियों का समय से पंजीकरण किया जाए तथा पात्र छात्रों के छात्रवृत्ति फॉर्म निर्धारित समय सीमा में भरकर अग्रिम कार्यवाही पूरी की जाए। डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि सभी शिक्षक एवं कर्मचारी ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करें तथा शैक्षिक पंचांग के अनुसार अध्यापन कार्य को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए।वोइस अवसर पर डॉ. अनीस, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार सहित सभी प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह, श्याम शंकर सरोज, अंकित पाण्डेय एवं ऋतुराज सिंह द्वारा किया गया। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं नामांकन बढ़ाने का संकल्प लिया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
