EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सपा कार्यालय मीराभवन में महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती पर गोष्ठी आयोजित
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    11 Apr 2026 19:28 PM



माल्यार्पण कर समाज सुधार के विचारों को किया गया नमन

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में शनिवार को प्रख्यात समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया तथा विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने कहा कि महात्मा फुले भारतीय समाज के महान चिंतक, समाज सुधारक एवं क्रांतिकारी व्यक्तित्व थे। उन्होंने 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना कर समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने महिलाओं एवं दलितों की शिक्षा के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए और 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोलकर शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा दी। समाज में समानता, शिक्षा और विधवा विवाह के समर्थन में उनके योगदान को वक्ताओं ने प्रेरणादायी बताया। वक्ताओं ने कहा कि 1888 में उन्हें “महात्मा” की उपाधि से सम्मानित किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, छात्र सभा अध्यक्ष सचिन मौर्य, अधिवक्ता सभा अध्यक्ष राजू यादव, बाबासाहेब वाहिनी अध्यक्ष विपिन सरोज सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महात्मा फुले के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में शिक्षा और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188653

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना