EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अन्तू में पुलिस-एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    11 Apr 2026 19:23 PM



मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के थाना अन्तू क्षेत्र में पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25-₹25 हजार के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी सकुशल पकड़ लिया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को ग्राम डुहिया मामदापुर निवासी पंकज कुमार शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विवेक पाण्डेय उर्फ ऋषिक पाण्डेय एवं विपिन तिवारी नामजद आरोपी थे, जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे। दोनों पर ₹25-₹25 हजार का इनाम घोषित था। एसटीएफ टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना अन्तू पुलिस के सुपुर्द किया गया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी विवेक पाण्डेय ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कराने की बात कही। पुलिस टीम जब उसकी निशानदेही पर बैजलपुर पुल के पास पहुंची, तभी उसने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें विवेक पाण्डेय के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सह अभियुक्त विपिन तिवारी को सकुशल गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 32 बोर का एक अवैध तमंचा, दो जिन्दा कारतूस व तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188653

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना