EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आजाद समाज पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 54 65
    11 Apr 2026 19:23 PM



  • आजाद समाज पार्टी ने शुरू किया जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव अभियान
  • संत कबीर नगर में सदस्यता अभियान तेज, बड़ी संख्या में लोग शामिल
  • निषाद पार्टी और सपा छोड़कर कार्यकर्ताओं ने ली ASP की सदस्यता
  • मेहदावल में मनीष निषाद के नेतृत्व में हुआ सदस्यता कार्यक्रम
  • प्रदेश संगठन मंत्री ने नए सदस्यों को दिलाई पार्टी की सदस्यता
  • बहुजन विचारधारा को लेकर ग्रामीणों से किया गया संवाद

 यूपी संत कबीर नगर। आजाद समाज पार्टी की ओर से जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को मेहदावल ब्लॉक के बढ़या में सदस्यता अभियान के तहत बैठक की गई। वार्ड नम्बर 1 से जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी मनीष निषाद के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इसमें काफी संख्या में निषाद पार्टी और सपा को छोड़कर आने वाले कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश संगठन मंत्री अवनीश निगम ने मनीष निषाद को अंग वस्त्र और माला पहना कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राम अनुज फौजी ने बहुजन विचारधारा के बारे में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए आजाद समाज पार्टी के नीतियों और विचारधाराओं से अवगत कराया। जिला प्रभारी अजय गौतम सुल्तान ने गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए कहा। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अवनीश निगम, जिला प्रभारी अजय गौतम सुल्तान, जिला अध्यक्ष राम अनुज फौजी, जिला महामंत्री सूरज राव, सरफराज अंसारी जिला महामंत्री, सद्दाम हुसैन, रामधनी निषाद, शमशेर आलम, दिवाकर राव,संतोष कुमार आदि लोग मौजूद रहे। देखे संत कबीर नगर से राज कुमार वर्मा की रिपोट 

20260411192203936573158.mp4

20260411192217231865861.mp4



Subscriber

188653

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना