EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    11 Apr 2026 18:22 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद के मोहल्ला रोगनग्रान की श्री राम कॉलोनी में महान क्रांतिकारी विचारक, सत्यशोधक समाज के संस्थापक और नारी शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती अत्यंत गौरव और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा फुले और क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
​समारोह को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि, "महात्मा फुले ने 1848 में पुणे में देश का पहला बालिका स्कूल खोलकर जो क्रांति शुरू की थी, आज उसी का परिणाम है कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं।" उनके द्वारा स्थापित 'सत्यशोधक समाज' आज भी हमें ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है।
इसलिए आज के इस विशेष दिन पर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने समाज के वंचित वर्गों को शिक्षित करने और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी, किशन सैनी, चौधरी होशियार सिंह, कृष्णपाल सिंह लोधी, ज्ञानेश लोधी, विष्णु बाबा, गौरव सैनी, मूल सैनी, नीरज सैनी, संजय सैनी, संजय सभासद, नरेंद्र सभासद, जग्गी सभासद, विनोद सैनी, मदन सैनी, रिंकू राणा, इरफान सैफी, अकरम सैफी, रामपाल लोधी, ओम प्रकाश सैनी, खन्ना प्रजापति आदि सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750



Subscriber

188653

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना