EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खनियाधाना में जल जीवन मिशन के तहत जल महोत्सव आयोजित, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    11 Apr 2026 14:29 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी पिछोर। विकासखंड खनियाधाना के ग्राम हीरापुर में शुक्रवार को "जल जीवन मिशन" के अंतर्गत जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जल संरक्षण और नल-जल योजना के महत्व पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजयराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोगराज मीणा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शुभम अग्रवाल, सहायक यंत्री एल.एन. सहित उपयंत्री आशीष परिहार एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम हीरापुर की सरपंच फूलवती लोधी द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद उपयंत्री आशीष परिहार ने अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
जल महोत्सव के दौरान ग्राम की महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा निकाली, जो जल स्रोत से लेकर नल तक पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने नल-जल योजना से मिले लाभों के अपने अनुभव भी साझा किए।
कार्यक्रम में ग्राम की जल योजना के बेहतर संचालन के लिए पंप चालक एवं सरपंच को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, वहीं नियमित जल परीक्षण के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी सम्मानित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण, योजना के रख-रखाव और जल संचय के प्रति जागरूक किया गया।
अंत में जल संरक्षण के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। रिपोर्टर राजू जाटव पिछोर 



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना