इटियाथोक/गोंडा इटियाथोक बाबागंज मार्ग पर जब से सड़क बननी शुरू हुई है आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है लोग गाड़ी बहुत तेजी से चलाते हैं एकाएक ब्रेक लेने से सड़क पर जो गिटटिया पड़ी है उन पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है और गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो जाती आज एक ऐसी ही घटना इटियाथोक बाबागंज मार्ग पर मोहनपुर असिधा गांव के सामने हुई जहां पर एक तेजी से आ रही कार एकाएक ब्रेक लगाने से संतुलन बिगड़ कर पेड़ से टकराकर खाई में चली गई इस हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए जिनको आनन फानन मे मुख्यालय इलाज के लिए भिजवाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है ।घायलो की पहचान अयाह ग्राम पंचायत के मजरा रानी जोत निवासी मुकेश पुत्र रामराज व खालिद पुत्र लिल्लाही के रूप में हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों घायल व्यक्ति धानेपुर किसी काम से गए थे वापस लौट रहे थे और यह दुर्घटना हो गई। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049
