उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर
प्रयागराज पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रयागराज पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-77/26 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बंधित 02 वांछित अभियुक्त 1. रिंकू पुत्र रामचंद्र बिंद निवासी वारी थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज 2. रिंकू पुत्र मोहनलाल बिंद निवासी ग्राम वारी थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-10.04.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत कसेरुवा कलां स्थित नहर पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त में चोरी हुए बिजली के तार के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई और वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा बिजली के तार चोरी कर जला दिया जाता था तथा तार के अंदर के अल्युमिनियम धातु को निकालकर कबाड़ी को बेच कर जो पैसे मिलते थे उसको आपस में बांट लिया जाता था । और वहीं गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में 1. उ0नि0 राजेश चौबे, चौकी प्रभारी सहसो थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज 2. उ0नि0 रजनीश शुक्ला, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज 3. का0 शशिकान्त, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज 4. का0 राहुल, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज । प्रयागराज से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा फास्ट न्यूज़ इंडिया
