फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मन्दिर परिसर में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें कथा के सभी यजमानों व अन्य भक्तों ने पूर्णाहुति दी। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
गुरुवार की देर शाम आचार्य मनीष कौशिक ने कथा का अंतिम प्रसंग सुनाकर कथा विराम की। जिसके बाद सभी भक्तों ने श्रीमद्भागवत गीता और व्यास गद्दी पर विराजमान आचार्य मनीष कौशिक का तिलक कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर परम रसिक सुमित गोयल और विवेक गोयल ने अपनी मधुर आवाज में सभी भक्तों को भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। शुक्रवार की सुबह 10 बजे श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सौरभ विरदी, मोहित अग्रवाल, गौरव बंसल, मनोज गुप्ता, रोहित अग्रवाल, लकी शर्मा, अंकुर जिंदल, पूनम बंसल, शकुंतला गोयल, इंद्रा शर्मा, माधुरी वार्ष्णेय, नीलम गोयल, वंदना, अंजलि, सोनू भारद्वाज, हर्षित वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय, आँचल वार्ष्णेय, किशन कुमार, राजकुमार अग्रवाल, सुनील कुमार, मोहित आजाद आदि का विशेष सहयोग रहा। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750
