फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। खान निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया है कि जनपद में बिना विनियमन शुल्क जमा किये भठ्ठे के संचालन करने पर उनके विरूद्ध लगातार नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में दिनांक 08 अप्रैल 2026 को तहसील रानीगंज में प्रेम नगर चौराहा के पास मेसर्स एम0एल0ए0 ब्रिक फील्ड प्रोपराइटर मुस्ताक अहमद द्वारा बिना विनियमन शुल्क जमा किये ईट बनाने हेतु प्रयोग में लायी जाने वाली मिट्टी का खनन करते हुये भठ्ठे का संचालन किया ज रहा था जिससे राजस्व की क्षति हो रही थी। भठ्ठा स्वामी को बकाया विनियमन शुल्क जमा किये जाने हेतु भठ्ठे पर जाकर खनन विभाग द्वारा कई बार नोटिस दिया गया परन्तु भठ्ठा स्वामी द्वारा विनियमन शुल्क की धनराशि जमा नहीं करायी गयी जिस कारण तहसीलदार रानीगंज के द्वारा ईट भठ्ठे को सीज कर दियाग या है। खान निरीक्षक ने बताया है कि जनपद में बिना विनियमन शुल्क जमा किये गये समस्त ईट-भठ्ठो को चिन्हित कर उस पर कार्यवाही की जा रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
