फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर सदर विधानसभा की बैठक नगर स्थित चिलबिला में संपन्न हुई । बैठक में सदर विधानसभा प्रभारी दुर्गा प्रसाद पटेल प्रदेश सचिव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश पटेल व संचालन प्रदेश सचिव कुशाग श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अपना दल के संस्थापक यशकायी डॉ सोनेलाल पटेल, डॉ अंबेडकर साहब, डॉ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, बैठक में मुख्य रूप से पंचायत चुनाव व 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव विधि मंच परमानंद मिश्र, महिला मंच राष्ट्रीय सचिव लक्खू चौधरी, जिला अध्यक्ष महिला मंच किरण पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में चल रहे पंचायत चुनाव को बहुत मजबूती के साथ लड़ना पार्टी की पहली प्राथमिकता है और 14 अप्रैल को हर विधानसभा से हजारों की संख्या में लखनऊ चलकर बाबा साहेब की जन्म जयंती मानना है, विशिष्ट अतिथि परमानंद मिश्र ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर तैयार रहने की जरूरत है पंचायत चुनाव कभी भी घोषित हो सकता है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की 2027 की नई वोटर लिस्ट प्रकाशित हो गई है जिसको लेकर हर बूथ पर जाकर निरीक्षण करना बहुत जरूरी है। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मंच संगीता पटेल, महेश पटेल, पंकज पटेल, उदय राज पटेल, दिनेश सिंह, राम निहोर वर्मा, शिव मौर्य ,रोहित कुमार सिंह, राधे मोहन, जीत लाल पटेल, रामप्यारे वर्मा,खुशी पटेल, कमलेश पटेल, राम प्यारे सरोज, डॉक्टर तुलसीराम पटेल, उदय राज आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
