EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खैरागढ़ में पैसों के विवाद पर बवाल, पथराव में कई घायल; 36 नामजद पर केस
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    10 Apr 2026 18:56 PM



 खैरागढ़ क्षेत्र के कागारौल इलाके में गुरुवार शाम भैंस की खरीद-फरोख्त के पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस पर भी पत्थर फेंके, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

घटना के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। इस मामले में पुलिस ने 36 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी अंकुर राठी ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में शांति है और एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। रिपोट - शाहरुख़ बेग  151188410

 
 



Subscriber

188651

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना