EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भितरवार में मंदिर के पास शराब दुकान पर उठे सवाल, प्रशासन मौन
  • 151188089 - JITENDRA PATHAK 0 0
    10 Apr 2026 18:33 PM



मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में यह स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसी भी धर्मस्थल या स्कूल के पास शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी। इसके बावजूद भितरवार में हनुमान जी मंदिर के पास संचालित शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि मंदिर से महज कुछ दूरी पर स्थित इस शराब दुकान के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। आए दिन शराब पीकर झगड़े होने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन और आरती के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, मंदिर परिसर के आसपास शराब की बोतलें भी पड़ी मिलती हैं, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं।

लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन को लिखित आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की चुप्पी को लेकर जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। अब सवाल यह उठता है कि क्या सरकारी आदेशों की अनदेखी की जा रही है, या फिर जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं।



Subscriber

188651

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना