EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जोबट में उपयंत्री को हटाने की मांग को लेकर विधायक सेना महेश पटेल के नेतृत्व में सरपंचों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    10 Apr 2026 17:01 PM



जोबट में उपयंत्री को हटाने की मांग को लेकर विधायक सेना महेश पटेल के नेतृत्व में सरपंचों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

आलीराजपुर | 10 अप्रैल 2026

जोबट विधानसभा क्षेत्र में जनपद पंचायत जोबट के उपयंत्री मालसिंह वास्कले को पद से हटाने की मांग अब तेज होती नजर आ रही है। शुक्रवार को जोबट विधायक सेना महेश पटेल के नेतृत्व में ब्लॉक के सरपंचों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुँचा, जहां उन्होंने विस्तृत शिकायत पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक सेना महेश पटेल द्वारा पूर्व में पत्र क्रमांक 51 दिनांक 30 मार्च 2026 के माध्यम से भी इस मुद्दे को प्रशासन के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के चलते सरपंचों में आक्रोश बढ़ता गया। इसी के चलते अब सामूहिक रूप से कलेक्टर से मिलकर पुनः शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत पत्र में सरपंचों ने उपयंत्री मालसिंह वास्कले पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा विकास कार्यों में लगातार अनियमितताएं बरती जा रही हैं। कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है, वहीं पंचायतों द्वारा प्रस्तावित योजनाओं को भी समय पर स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण में भी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे आमजन में असंतोष का माहौल बनता जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सरपंचों ने बताया कि यह कोई पहली शिकायत नहीं है। इससे पूर्व भी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन संबंधित अधिकारी के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की गई, तो पंचायत स्तर पर आंदोलन की स्थिति भी बन सकती है।

विधायक सेना महेश पटेल ने इस दौरान कहा कि जनता के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुचारू विकास कार्य सुनिश्चित करने की मांग की।

कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम के बाद जोबट क्षेत्र की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, वहीं ग्रामीणों की नजर अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर 



Subscriber

188651

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना