EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राहवीर योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर जिलेवासियों को प्रेरित करें - कलेक्‍टर श्रीमती माथुर।
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    10 Apr 2026 16:53 PM



*राहवीर योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर जिलेवासियों को प्रेरित करें - कलेक्‍टर श्रीमती माथुर*

*सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश*
*जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न*

आलीराजपुर 10 अप्रैल 2026 । जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अपनी दुकानों का सामान सड़क पर न रखे।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सब्जी विक्रेता सड़कों पर बैठकर व्यापार न करें तथा किसी भी व्यापारी द्वारा सड़क पर दुकान संचालन न किया जाए। शहरी क्षेत्रों में नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। बैठक में ओवरलोडिंग वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने, पुरानी बसों की नियमित फिटनेस जांच सुनिश्चित करने तथा शादी-विवाह के अवसरों पर तूफान एवं अन्य सवारी वाहनों की विशेष जांच करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने माल वाहक वाहनों पर रेडियम या अन्य इंडिकेटर लगाने के निर्देश दिए, ताकि रात्रि के समय दुर्घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही, दुर्घटना संभावित (एक्सीडेंट) जोन में आवश्यक संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही माल वाहकों में क्षमता से अधिक माल होने पर चलानी कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए । उन्‍होने हाट-बाजार के दिनों में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने, सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा युवा बाइक चालकों पर सख्ती बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में “राह वीर योजना” के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कलेक्टर ने कहा कि आमजन को यह जानकारी दी जाए कि दुर्घटना के समय घायलों की मदद करने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया में नहीं उलझाया जाएगा।साथ ही किसी भी पीडित व्‍यक्ति की मदद करने पर उन्‍हे शासन द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा ।
इसके अलावा, ट्रामा सेंटर में दुर्घटना पीड़ितों के प्राथमिक उपचार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों की आवश्यकता के संबंध में वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा भी की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह भदौरिया , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री निधि मिश्रा , सुश्री दिपीका पाटीदार , कार्यपालन यंत्री पीडब्‍लूडी श्री विजय पटेल , जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटा , जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ राजेश अतुलकर सहित संबंधित विभाग प्रमुख उपस्थित थे ।

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर 



Subscriber

188651

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना