इटियाथोक/ गोंडा
विशुनपुर तिवारी गांव के बाहर बृहस्पतिवार को एक अधेड़ का शव पीपल के पेड़ से कपड़े के सहारे लटका मिला है। करीब 55 वर्षीय अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी। विशुनपुर तिवारी के एक किसान ने शव लटका देखकर गांव में सूचना दी। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला है। अधेड़ के बारे में जानकारी की जा रही है। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049
