खबर गाजीपुर जिले से है । जहां महाहर धाम मंदिर पर आज श्री आशुतोष माध्यमिक विद्यालय, महाहर धाम में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और शिक्षकों की मनमानी का एक बड़ा मामला सामने आया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दीना नाथ द्वारा किए गए , औचक निरीक्षण में विद्यालय की अनुशासनहीनता की पूरी तरह से पोल खुल गई । जबकि निरीक्षण के समय की स्थिति बड़ी नाजूक रही । वहीं खंड शिक्षा अधिकारी जब विद्यालय परिसर पहुंचे, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था । विद्यालय समय होने के बावजूद पूरे स्कूल में सन्नाटा पसरा हुआ था । वहीं उपस्थिति पंजिका की जांच और मौके के सत्यापन में पाया गया कि विद्यालय में तैनात शिक्षकों में से मात्र दो शिक्षक सत्यप्रकाश सिंह (सहायक अध्यापक) व संतोष यादव (लिपीक) उपस्थित थे । जबकि दत्तात्रेय पांडे सहायक अध्यापक को जानकारी मिलने पर कुछ देर बाद उपस्थित हुए , और सबसे बड़ी बात यह है कि विद्यालय के (प्रधानाचार्य) देवेंद्र कुमार सिंह एवं अखिलेश कुमार यादव (सहायक अध्यापक) गायब रहे । वहीं
छात्र और शिक्षक दोनों नदारद होने के कारण खंड शिक्षा अधिकारी नाराज रहे । हैरानी की बात यह रही कि न केवल शिक्षक, बल्कि छात्र भी विद्यालय से पूरी तरह गायब मिले । कक्षाओं में धूल फांक रही , बेंच और खाली पड़े मैदान यह गवाही दे रहे थे कि यहाँ पठन-पाठन का कार्य भगवान भरोसे चल रहा है । जबकि प्रांगण में घास जमकर लगा रहा । वहीं अनुपस्थित शिक्षकों के बारे में उपस्थित स्टाफ कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका । इस मौके पर बीईओ की सख्त कार्रवाई के संकेत निरीक्षण के दौरान मिली इन भारी अनियमितताओं को खंड शिक्षा अधिकारी ने बेहद गंभीरता से लिया है । और उन्होंने मौके पर ही अपनी रिपोर्ट तैयार की और अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति भेजने की बात कही है । और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । जो शिक्षक अपने कर्तव्य के प्रति उदासीन हैं , उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है । और उनका वेतन रोकने की कार्रवाई की जा सकती है।" वहीं विद्यालय की इस स्थिति पर स्थानीय ग्रामीणों सहित क्षेत्रीय लोगों ने भी गहरा रोष व्यक्त किया है । लोगों का कहना है कि शिक्षकों की समय से अनुपस्थिति के कारण बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है । और बार-बार शिकायत के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
बाईट - दीना नाथ साहनी (खंड शिक्षा अधिकारी) ब्लॉक - मरदह , गाज़ीपुर ।
20260409202036295385177.mp4

20260409202120483727566.mp4

20260409202756300513057.mp4