पूर्ण परियोजनाओं के कार्यो को यथाशीघ्र विभागो को हैण्डओवर कराये-जिलाधिकारी
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई नवनिर्मित निर्माण कार्यो में विद्युत कनेक्शन की आपूर्ति के सम्बन्ध में अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि नवनिर्मित निर्माण कार्यो में जहां पर विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता है उसको लिखित में अवगत कराये जिससे अधीक्षण अभियन्ता विद्युत के साथ अलग से बैठक कर समस्याओं का निदान कराया जा सके। बैठक में बताया गया कि ड्रग वेयर हाउस के निर्माण में धनराशि के अभाव होने के कारण निर्माण कार्य रूका हुआ जिस पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया गया कि बजट की मांग हेतु पत्र प्रेषित किया जाये। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा कर निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उसे यथाशीघ्र सम्बन्धित विभाग को हैण्डओवर कराया जाये। उन्होने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि त्वरित योजना के अन्तर्गत निर्माण कार्यो को पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाये और निर्माण कार्यो की जांच हेतु टीमों का गठन कर स्थलीय निरीक्षण भी कराया जाये। इसके अतिरिक्त पूर्वांचल विकास निधि व जिलांश योजनाओं के कार्यो की भी जांच की जाये। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया और अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण कर गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रियंका सोनी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
