EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

" नमामि गंगे ने " मेरी गंगा - मेरी जिम्मेदारी "' का दिया संदेश "
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    09 Apr 2026 19:22 PM



वाराणसी । सदानीरा मां गंगा के तट पर 'मेरी गंगा - मेरी जिम्मेदारी' के स्वर गूंजे जिसमे नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर सफाई करके संदेश दिया कि सच्चा भक्त वही है जो केवल गंगा में आकर स्नान करने या पूजा करने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि गंगा की पवित्रता और स्वच्छता को बनाए रखने का संकल्प भी अपने जीवन का हिस्सा बनाता है। इसलिए सच्ची भक्ति यही है कि हम गंगा को प्रदूषित न करें, उसमें कचरा न डालें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

जब हर श्रद्धालु गंगा को माँ मानकर उसकी सफाई और संरक्षण का जिम्मा उठाएगा, तभी हमारी आस्था वास्तव में सार्थक होगी। श्रमदान और जागरूकता के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, पुष्पलता वर्मा, बीना गुप्ता, अनिल कपूर, सीमा सचदेव एवं शाश्वत सचदेवा उपस्थित रहे ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188649

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना